Sunday, 13 March 2016

एक रोचक तथ्य - महाभारत

गांधारी को वेदव्यास ऋषि द्वारा 100 पुत्रों की माँ होने का वरदान था। गांधारी के गर्भ के समय गांधारी का गर्भकाल 2 वर्षों तक रहा उसके बाद व्यथित तथा चिंतित गांधारी ने अपना गर्भ गिरा दिया जिससे लोहे के सामान एक पिंड उत्पन्न हुआ वेदव्यास जी के निर्देश पर गांधारी ने इस पिंड पर ठंडा जल छिड़का जिससे इस पिंड से 101 टुकड़े हए ऋषि ने इस पिंड से हुए टुकड़ो को 100 घी से भरे कुंडो में स्थापित किया। जिससे 2 वर्ष पश्चात् 100 पुत्रों का जन्म हुआ। शेष एक पिंड से पुत्री दुःशाला का जन्म हुआ।

गांधारी के दो वर्ष के गर्भ के समय धृतराष्ट्र की सेवा एक वैश्य कन्या ने की जिससे धृतराष्ट्र के युयुत्सु नामक पुत्र हुआ। वह बहुत ही विवेकशील व बुद्धिमान था। महाभारत के युद्ध के समय वह पांडवों की और से लड़ा व युद्ध के अंत में जीवित बचा।

Labels:

Thursday, 10 March 2016

जानवर ऐसे भी


ओस्ट्रिच -  यह एक ऐसा जानवर है जो घोड़े से भी तेज़ भाग सकता है और नर ओस्ट्रिच तो शेर की तरह दहाड़ भी लेता है । 





कंगारू -  कंगारू अपनी पूछ को बेलेंसिंग के लिए उपयोग में लाता है तो लिहाज़ा अगर आपने ऐसे व्यवस्था की है कि कंगारू की पूंछ जमीन से न छुए तो आपको देख कर हैरत होगी की कंगारू कभी उछल नहीं पायेगा । 







चीता - क्या आप जानते  हैं कि चीते के शरीर पर पाई जाने वाली स्ट्रिप्स कभी किसी दूसरे चीते से मेल नहीं खाती ।






मगरमच्छ - अगर आपको किसी मगरमच्छ ने अपने मुंह में जकड लिया है तो आप झट से उसकी आँखों में अपने अंगूठे डाल दीजिये वो तुरंत आपको छोड़ देगा । 



तितली - तितली के पास दो संयुक्त नेत्र होते हैं लेकिन इसकी आँखों में हजारों लेंस होते हैं लेकिन फिर भी ये केवल लाल, पीला, हरा रंग ही देख सकती है । 



हाथी - अगर आपने किताबों में ये पढ़ा है कि पानी रंग हीन, गंधहीन, स्वादहीन  पदार्थ है तो अफ़सोस पढाई बेकार है क्योंकि हाथी पानी को 3 मील दूर से ही सूंघ लेता है । 



चींटी - आपको यकीन नहीं होगा कि इस दुनिया में 1 मिलियन चींटियाँ प्रति एक इंसान पर हैं और यही एक ऐसी रचना है जो आजीवन नहीं सोती और इसके पास फेफड़े भी नहीं होते ।




कुत्ता - कुत्ते का नोज प्रिंट ठीक उसी तरह विशेष है जैसे मानव का फिंगर प्रिंट । हर कुत्ते का अपना स्पेशल नोज प्रिंट होता हैं और इन्हें इस तरह पहचाना भी जा सकता है । 



हमिंग बर्ड - दोस्तों हमिंग बर्ड ही एक ऐसी बर्ड है जो उल्टा भी उड़ सकती है और अपने पंख एक सेकंड में 80 बार फडफडा सकती है ।

Labels:

हमारी धरती ऐसी है।


1- हमारे सौर मंडल का हर ग्रह् का अंग्रेजी नाम ग्रीक या रोमन भगवान के नाम पर है पर मात्र पृथ्वी का नाम यानी कि अर्थ एंग्लो भाषा के erda शब्द से रखा गया है जिसका अर्थ है soil यानी कि मिट्टी।

2- धरती अपने अक्ष पर 24 नहीं बल्कि 23 घंटे 56 मिनट व 4 सेकंड में घूमती है।

3- वैज्ञानिकों का मानना है कि केवल पृथ्वी ही 7 टेक्टोनिक प्लेट से बनी है जो हर वर्ष 4 इंच विभिन्न दिशाओं में खिसकती है जिसकी वजह से पर्वतों की उत्पत्ति भूकंप व ज्वालामुखी के फटने जैसी घटनाएं होती है इसका मतलब है यदि किसी अन्य ग्रह पर जीवन मिलता है तो आप इन प्राकृतिक आपदाओं से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

Labels:

Thursday, 3 March 2016

इन बॉलीवुड स्टार्स ने रचाई थी गुपचुप शादियां

बॉलीवुड में गुपचुप शादी का ट्रेंड काफी पुराना है जो आज भी कायम है। आइए जानते है बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही गुपचुप सेलेब्स मैरिज के बारे में -  

                                       


एक्ट्रेस प्रिती जिंटा ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जीन, प्रीती से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में लॉन एंजिलिस में शादी की। प्रिती के अलावा जूही चावला, रानी मुखर्जी, आफताब शिवदासानी, कुणाल कपूर सेलेब्रिटीज ने भी गुपचुप शादी की थी।

                                                                                


बॉलीबुड की मर्दानी रानी मुखर्जी ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से इटली में शादी की थी। उनकी शादी 21 अप्रैल, 2014 को हुई। यह रानी की और आदित्य की दूसरी शादी थी। इनकी शादी की खबर यशराज बैनर ने सार्वजनिक की। साथ ही इनकी शादी की अब तक कोई फोटो सामने नहीं आई है।

                                                                         


साल 2005 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से  फरवरी 2015 में गुपचुप शादी की थी। इस शादी में केवल परिवार के लोग ही थे। इसके  बाद इनकी शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में हुआ था।

                                                                               


जॉन अब्राहम ने बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद जनवरी 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी का खुलासा किया। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। जॉन ने प्रिया रुंचाल से यूएस में शादी की थी। जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की खबर दी थी।

                                                                               


संजय दत्त ने मान्यता से बेहद सीक्रेट शादी की थी। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे, इनकी सेरेमनी गोवा में 11 फरवरी, 2008 को हुई। यह संजय की तीसरी और मान्यता की दूसरी शादी थी।

                                                                             


साल 2006 में मनोज वाजपेयी ने एक्ट्रेस नेहा (शबाना रजा) गुपचुप शादी की। यह शादी इतनी जल्दी में हुई कि परिवार वाले भी शामिल नहीं हो पाए थे।
  
                                                                                



साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से भाग के शादी की थी। दोनों ने खंडाला में भाग के शादी की थी। 

Labels: