भारत की राह पर चलते खिलाड़ी कुमार
हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट खूब पसंद की गई। जिसमें वह एक बिजनसमैन
के रोल में नजर आए। फिल्म ईराक-कुवैत युध्द के समय वहां से भारतियों के निकलने
की कहानी को बयान करती है।
पिछले काफी समय से अक्षय देशभक्ति की फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने
हाल ही में इस थीम पर बेस्ड कुछ अच्छी फिल्में बनाई हैं। वह अब तक पेट्रिऑटिक थीम पर
बेस्ड हॉलिडे और बेबी जैसी कामयाब फिल्में कर चुके है। अब वह एयरलिफ्ट फिल्म ले कर
आ रहे हैं, जो लोगों के मन में एक बार फिर देशभक्ति की भावना को जगाएगी।
अक्षय के फिल्म सलेक्शन को देखकर लगता है कि वह एक्टर मनोज कुमार की राह पर चल
पड़े हैं। मनोज कुमार ने भी एक समय पर ऐसी ही फिल्मों को खूब बढ़ावा दिया था।
उन्होंने अपने करियर में देशभक्ति पर आधारित कुछ बेहतरीन फिल्में बनाईं। इनमें शहीद,
उपकार, पूरब और पश्चिम और क्रान्ती जैसी फिल्में हैं, जो लोगों के जहन में आज भी
जिंदा हैं। यह तो सभी जानते हैं कि मनोज कुमार की इन्ही फिल्मों को पसंद कर लोगों
ने उनका प्यार से भारत रख दिया था। मनोज कुमार ने भी अपने चाहने वालों के इस प्यार
को दिल से लगा लिया।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या अक्षय को भी दर्शकों का वही प्यार मिलता है और क्या अक्षय के चाहने वाले उन्हे भी कोई प्यार भरा नाम देना चाहते हैं। आने वाले समय में चाहे जो भी हो लेकिन एक बात तो तय है कि लोग अक्षय को ऐसी भूमिकाओं में खूब पसंद कर रह हैं।
Labels: Entertainment


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home