इन बॉलीवुड स्टार्स ने रचाई थी गुपचुप शादियां
बॉलीवुड में गुपचुप शादी का ट्रेंड काफी पुराना है जो आज भी कायम है। आइए जानते है बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही गुपचुप सेलेब्स मैरिज के बारे में -
एक्ट्रेस प्रिती
जिंटा ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से
शादी कर ली है। जीन, प्रीती से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी
ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में लॉन एंजिलिस में शादी की।
प्रिती के अलावा जूही चावला, रानी मुखर्जी, आफताब शिवदासानी, कुणाल कपूर सेलेब्रिटीज ने भी गुपचुप शादी की थी।
बॉलीबुड की
मर्दानी रानी मुखर्जी ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से इटली में शादी की थी। उनकी
शादी 21 अप्रैल, 2014 को हुई। यह रानी की और आदित्य की दूसरी शादी
थी। इनकी शादी की खबर यशराज बैनर ने सार्वजनिक की। साथ ही इनकी शादी की अब तक कोई
फोटो सामने नहीं आई है।
साल 2005 में
बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से फरवरी 2015 में गुपचुप शादी की थी। इस शादी में केवल परिवार के लोग ही
थे। इसके बाद इनकी शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में
हुआ था।
जॉन अब्राहम ने बिपाशा
बसु से ब्रेकअप के बाद जनवरी 2014 में प्रिया
रुंचाल से शादी का खुलासा किया। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। जॉन ने
प्रिया रुंचाल से यूएस में शादी की थी। जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की खबर दी
थी।
संजय दत्त ने
मान्यता से बेहद सीक्रेट शादी की थी। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे, इनकी सेरेमनी
गोवा में 11 फरवरी, 2008 को हुई। यह संजय की तीसरी और मान्यता की दूसरी
शादी थी।
साल 2006 में मनोज
वाजपेयी ने एक्ट्रेस नेहा (शबाना रजा) गुपचुप शादी की। यह शादी इतनी जल्दी में हुई
कि परिवार वाले भी शामिल नहीं हो पाए थे।
साल 1980 में धर्मेंद्र
ने हेमा मालिनी से भाग के शादी की थी। दोनों ने खंडाला में भाग के शादी की थी।
Labels: Entertainment








0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home