साल 2014 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरे
1. रजिनीकांत : साल 2014 में इन्होने दो फिल्में की : कोचडयान और लिंगा. भारत की पहली 3डी मोशन कैप्चर एनिमेटेड फिल्म “कोचडयान” का निर्देशन किया उनकी अपनी बेटी सौन्दर्य आश्विन रजिनीकांत ने और नायिका थी दीपिका पादुकोण. इस फिल्म के लेखक के एस रविकुमार की दिसम्बर में आई फिल्म “लिंगा” में भी रजनी सर ने साउथ की सुंदरी अनुष्का शेट्टी और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिनय किया. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में खूब धूम मचाई और फिल्म में रजनी सर के अंदाज़ को खूब सराहना मिली. इतना ही नहीं, रजनी ने फिल्म “कोचडयान” में एक गीत तमिल, तेलुगु और हिंदी में गाया जिसे बहुत लोकप्रियता भी मिली.
2. सलमान खान: जनवरी में आई फिल्म “जय हो” और अगस्त में आई “किक” से सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबंग अंदाज़ कायम रखा जहां दोनों फिल्मों ने सिर्फ अच्छा कारोबार ही नहीं किया बल्कि सलमान के अंदाज़ और ठुमकों पर जनता फ़िदा हो गयी थी. अपनीं गोद ली बहन अर्पिता की शादी रचाने में सलमान सुर्ख़ियों में खूब बनें रहे.
3. आलिया भट्ट: अपने बेवकूफियों से सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के अलावा आलिया ने तीन फिल्मों : (हाईवे, 2 स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया ) से अपनी अभिनय को सिर्फ नई दिशा ही नहीं दी, बल्कि सराहना के साथ-साथ इन तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपना प्रदर्शन बेहतरीन रखा. “हाईवे” में इनका गाया गीत “सूहा साहा” भी बहुत लोकप्रिय हुआ जिसका संगीत ए आर रहमान ने दिया था. स्त्री-सुरक्षा पर एक शोर्ट फिल्म “गोइंग होम” में इनके अभिनय का बहुत लोहा माना गया है.
4. सिद्धार्थ सूर्यनारायण: अपनी तीन ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्मों (जिगरठंडा, काव्यद्लैवान और एन्नाक्कुल ओरूवन) से साउथ के इस डैशिंग स्टार ने यह साबित कर दिया की यह किसी से कम नहीं. अपने निर्माण और बेहतरीन अभिनय के अलावा इन्होने इन फिल्मों से कुछ मशहूर गाने भी गाये और अपनी वेर्सटेलिटी को एक नये स्तर पर लाया.
5. विशाल भारद्वाज: विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक “हैमलेट” पर विशाल के निर्देशन में बनीं फिल्म “हैदर” ने पूरे भारतीय सिनेमा जगत में आग लगा दी थी. कश्मीर में आतंकवाद और राजनीति की पृष्ठभूमि पर बनीं इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी आपार सफलता मिली जहां फिल्म के प्रमुख पात्रों के शानदार अभिनय, छायांकन, संगीत और पटकथा को खूब सराहना मिली.
6. अनुराग कश्यप: इस विश्व-प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक ने फिल्म “क्वीन” में सह निर्माण और सह सम्पादन किया जिसमें एक टूटी हुयी शादी से पीड़ित लड़की परदेस में अपने आप को खोजती है. इसके अलावा इन्होने निशा पाहुजा की अवार्ड-विन्निंग डाक्यूमेंट्री “दि वर्ल्ड बेफोर हेर” को भारत में रिलीज़ कराई जिसको बहुत सराहा गया. फिल्म “भूतनाथ रिटर्न्स” और “हैप्पी न्यू इयर” में हास्यास्पद छोटे किरदारों में दिखने के अलावा, इन्होने दिसम्बर में आई फिल्म “अग्ली” का निर्देशन और निर्माण किया जिसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सराहना मिली. फिल्म ने भारतीय दर्शकों में खौंफ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
7. ए आर रहमान : साल की शुरुआत से लेकर साल के अंत तक रहमान ने अपने संगीत का जादू बरकरार रखा. साल की शुरुआत इन्होने “हाईवे”, (हिंदी), “कोचडयान” (तमिल) और “मिलियन डॉलर आर्म” (अंग्रेजी) से की, जिनके गीत से ज्यादा इनके बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ़ की गयी. बाकी महीनों में “ए हंड्रेड फूट जर्नी” (अंग्रेजी), “कावियाथालैवान” (तमिल) और “लिंगा” (तमिल) में भी रहमान ने अपने सुरों का जादू कायम रखा. हाल ही में फिल्म “कोचडयान”, “मिलियन डॉलर आर्म” और “ए हंड्रेड फूट जर्नी” के संगीत को ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ संगीत पुरूस्कार की नामांकन दौड़ में शामिल किया गया है.
8. आमिर खान: “सत्यमेव जयते” शो से भारत के कुच्छ मुद्दों को छोटे पर्दे पर सफलपूर्वक लाने के अलावा आमिर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत अभियान” में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी फिल्म “पी के” में पोस्टर की विवाद से लेकर फिल्म में अपने शानदार अभिनय तक आमिर सुर्ख़ियों और सराहनाओं में छाये रहे.
9. रितेश देशमुख: रितेश ने 2014 में एक अभिनेता के साथ-साथ निर्माता की कुर्सी भी सम्भाली जहां इनको भारी सफलता हासिल हुई. हिंदी फिल्म “एक विलन” में विलन के किरदार के लिए इनको बहुत सराहना मिली और मराठी फिल्म “लय भारी” में लीड रोल के लिए इनको सिर्फ दर्शकों का प्यार ही नहीं मिला बल्कि बॉक्स ऑफिस में फिल्म को भारी कामयाबी हासिल हुई. एक विकलांग तैरक लड़की पर आधारित फिल्म “येल्लो” के निर्माण के लिए इनको स्पेशल जूरी का राष्ट्रीय पुरुस्कार भी मिला और अपनी नए बच्चे के जन्म के लिए भी सुर्ख़ियों में छाये रहे.
10. नीवीन पौली: मलयालम सिनेमा के इस चहेते सितारे ने तीन फिल्मों (1983, बैंगलोर डेज और ओम शान्ति ओशाना) में अपनी शानदार अभिनय से जनता के दिलों में कुछ इस कद्र जगह बनाई की तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भारी कामयाबी हासिल हुई.
यश मिश्र की कलम से
यश मिश्र की कलम से
Labels: Entertainment


1 Comments:
क्या मतलब लोकप्रिय हुए ए.आर. रहमान, रजनीकांत, सलमान खान इनमे से वो कौन है जो आज से पहले लोकप्रिय नहीं था। हेडलाइन पर मेहनत कीजिए..........
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home