Thursday, 9 January 2014

२०१४ में भारतीय सिनेमा पर झलक

 

२०१३ में भारतीय सिनेमा जगत ने कई नए कहानियों, निर्माण रूप और रिकॉर्ड से हमें रूबरू कराया. इसी तरह साल २०१४ में भारतीय सिनेमा कुछ नए और ताबरतोड़ पेकैजों के साथ हाज़िर हो रहा है

खानों की खान: २०१४ में बॉलीवुड के तीन खान: शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान अपनी फिल्मों “हैप्पी न्यू इयर “, “जय हो” और “पी के “ के साथ अक्टूबर , जनवरी और जून में दस्तक देने वाले हैं. अब यहाँ देखना यह है की कौन खान अपनी फिल्म के साथ एक नया रिकॉर्ड दर्ज करता है और किसकी फिल्म दर्शकों को ज्यादा भाएगी.

कोचदैयाँ: तमिल सुपरस्टार रजीनीकांत की इस फिल्म का निर्देशन किया है उनकी बेटी सौन्दर्य अश्विन रजीनीकांत ने, जिसमें हिंदी सिनेमा की हसीना दीपिका पदुकोण के साथ शोभना, नास्सर और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख किरदारों में दिखाई देंगे. यह फिल्म भारत की पहली ३ डी लाइव मोशन कैप्चर एनीमेशन फिल्म होगी, जिसमे सहयोग लेखन किया है तमिल सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक के एस रविकुमार ने ,संगीत दिया है विश्वविख्यात संगीतकार ऐ आर रहमान ने और  छायांकन किया है राजीव मेनन ने. फिल्म का संगीत १५ फरवरी को रिलीज़ होगा और फिल्म का अप्रैल में बड़े परदे पर आने की उम्मीद है.

पोंगल संग्राम: तमिल सिनेमा जगत के दो लोकप्रिय अभिनेता : जोसफ विजय और अजित कुमार  जनवरी माह में अपनी फिल्मों “जिल्ला” और “वीरम” के साथ पोंगल त्यौहार के दौरान बॉक्स ऑफिस में इस बार आमने सामने होंगे. फिल्म “जिल्ला” में मलयालम सिनेमा के महानायक मोहनलाल भी साथ देंगे. अब देखना यह है की किस फिल्म में ज्यादा “मॉस इफ़ेक्ट” होगा और कौनसी फिल्म बाज़ी मारती है.

विश्वरूपम २: जाने माने अभिनेता, लेखक और निर्देशक कमल हासन की २०१३ में रिलीज़ हुई “विश्वरूपम” की आपार सफलता के बाद इस फिल्म का सीकुअल इस साल रिलीज तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में होगा. कमल का यह कहना है की यह फिल्म अपने पिछले भाग से ज्यादा रोमांचक और हैरतंगेज़ होगी. फिल्म के पिछले भाग ने बॉक्स ऑफिस में १०० करोड़ से ज्यादा कमाई की थी और इस नए भाग में दो नए अभिनेता वहीदा रहमान और अनंत महादेवन प्रमुख किरदार में दिखाई देंगे.

बॉम्बे वेलवेट : हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मुंबई शहर के १९७० से १९९० तक के सफ़र को एक ट्रिल्जी में दर्शाया जायेगा जिसमें रणबीर कपूर, करन जोहर, अनुष्का शर्मा और के के मेनन मुख्य किरदारों में नज़र आयेंगे.

आय : २००५ में फिल्म “अन्नियन” की भारी सफलता के बाद तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक शंमुग्हम शंकर और राष्ट्रीय पुरुस्करित अभिनेता “चियां” विक्रम की जोड़ी इस बार फिर से बड़े परदे पे जादू बिखेरने इस फिल्म के द्वारा अप्रैल में आयेंगे, जिसमें एमी जैक्सन , सुरेश गोपी और उपेन पटेल भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे और इसमें जाने माने छायाकार पी सी श्रीराम और ऑस्कर विजेता संगीतकार ऐ आर रहमान का जादू भी देखने को मिलेगा.

एन. लिंगुस्वामी की अनाम फिल्म : “राऊडी” के नाम से अभी तक जानने वाली इस फिल्म में सुप्रसिद्ध तमिल अभिनेता सूर्या शिवकुमार प्रमुख किरदार में दिखायी देंगे. इस फिल्म में विश्वविख्यात छायाकार संतोष सिवन का रेड ड्रैगन डिजिटल कैमरा पे जादू बिखरेगा और विश्व सिनेमा में इस कैमरे का पहली बार इस्तेमाल इस फिल्म के द्वारा किया जाएगा.

कस्तूरी धनुष राजा : पिछले साल हिंदी फिल्म “रान्झाना” और तमिल फिल्म “मरियान” में अपने अंदाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, इस साल दो तमिल फिल्मों ( वेलायिल्ला पत्तिहारी और अनेगन) में एक बेरोजगार युवक और एक डबल रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा “चीनी कम” और “पा” के निर्देशक बाल्की के निर्देशन में एक हिंदी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखेंगे.


दिलकार सलमान और नजरिया नजीम : इस साल यह जोड़ी दो मलयालम फिल्मों में अपने केमिस्ट्री का जादू बड़े परदे पे बिखेरने वाली है. मलयालम सिनेमा के यह दो लोकप्रिय अभिनेता, जिन्होंने कम समय में अपने लिए बहुत बड़ा फैनबेस प् लिया है, इस साल जनवरी में मलयालम फिल्म “सलाला मोबाइल्स” और जून में फिल्म “वाली मूड़ीपेसावुम” तमिल और मलयालम भाषाओं में लोकप्रिय अभिनेत्री मधु के साथ दिखाई देंगे.

उन् समयल आरयिल (तमिल), उल्लायाचारु बिरियानी (तेलुगु) और ओग्गाराने (कन्नड़):  राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता और लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज इस बार निर्देशन की कुरसी सम्भाल रहे हैं और २०११ में आई मलयालम हिट फिल्म “साल्ट एन पेप्पर” का रीमेक तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगु और कन्नड़) में कर रहे हैं, जिसमें संगीत दिया है मेस्ट्रो इल्लाय्राजा ने.


और भी:

डेढ़ इश्किया (निर्देशक: अभिषेक चौबे, पात्र: नसीरुद्दीन शाह, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी)

हाईवे (निर्देशक: इम्तिआज़ अली, पात्र: रणदीप हूडा और अलिया भट्ट)

नेनोक्कादिन्ने (तेलुगु): (निदेशक: सुकुमार, पात्र: महेश बाबु और अन्य)
इदम पारुल एवाई (तमिल) (निर्देशक : सीनू रामास्वामी , पात्र: विजय सेतुपती और अन्य)
शादी के साइड इफेक्ट्स: (निर्देशक: साकेत चौधरी, पात्र: फरहान अख्तर, विद्या बालन और पूरब कोहली)
सत्तेंद्रू मादुत्हू वानिल्लाई (तमिल): (निर्देशक: गौतम वासुदेव मेनन, पात्र; सिलाम्बरासन और अन्य)
हंसी तो फंसी (निर्देशक: विनिल मैथ्यू , पात्र: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपडा)
गुंडे (निर्देशक: अली अब्बास ज़फर, पात्र: अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपडा, सौरभ शुकला और इरफान)
क्वीन (निर्देशक: विकास बहल, पात्र: कंगना रानावत और राजकुमार राव)
ओंनम मिन्द्दाठे (मलयालम) (निर्देशक: सुगीत, पात्र: जयराम और मीरा जस्मिन)
टोटल सिआय्पा (निर्देशक: ईश्वर निवास, पात्र: अली ज़फर और यामी गौतम)
थिरा- २ और ३ (मलयालम) (निर्देशक: विनीत श्रीनिवासन, पात्र: शोभना)
हॉलिडे (निर्देशक: ऐ आर मुरुगदास, पात्र: अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा)
एक्शन जैक्सन (निर्देशक: प्रभु देवा, पात्र: अजय देवगन और अन्य)
वन बाय टू (निर्देशक: देविका भगत, पात्र: अभय देओल, प्रीती देसाई, लिलेट दुबे)

                                                             
और भी बहुत कुछ....

यश मिश्रा द्वारा 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home