Tuesday, 7 January 2014

प्यारी डाँट



सुबह डाँट डाँटकर 
जल्दी से हमे उठाती है
और रात को डाँट डाँटकर 
हमे जल्दी से सुलाती है

घर से खाना खाये
बिना जाने पर डाँटती है
घर से बाहर निकालने 
कि धमकी देकर
हमे खाना खिलाकर
घर से भेजती है

बारिश मे भीगकर
घर आने पर 
डाँटकर तोलिये से 
सिर पोछती है

हमे देखकर
हमारे दिल का हाल
समझ जाती है
डाँट डाँटकर हमसे सब
सच उगलवा लेती है

इसे आप जो कहो
जो समझो
माँ के प्यार 
जताने का अंदाज
निराला होता है

उसकी हर डाँट
मे हमारी परवाह
हमारे लिये लाड़
प्यार छुपा होता है

समझ सको तो
समझ लो ये डाँट
बहुत प्यारी होती है
किस्मत वालो को
नसीब होती है

--- गरिमा ---

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home