Thursday, 7 November 2013

मै हूँ लक्ष्मी



मै हूँ लक्ष्मी और मेरा इस दुनिया में कोई नहीं

मेरी पीड़ा मेरी व्यथा समझने वाला इस जहाँ में कोई नहीं है

बचपन में ही शुरू हो गयी थी मेरी जद्दोजहद खुद को लेकर

कि भाग्वान भी रूठ गया था मुझे बस आस देकर

वो मासूम पलके तब से अब तक सोई नहीं

मै हूँ लक्ष्मी और मेरा इस दुनिया में कोई नहीं

समाज को मुझसे बेहतर कौन जानता है

कि किताब पकड़ने कि उम्र में पैरों में घुंघरू कौन बांधता है


जब बड़ी हुई तो ये जाना की कभी खुद से लड़ाई

तो कभी खुद की लड़ाई क्या होती है

मेरी जिंदगी में रात के बाद शाम और शाम के बाद रात होती है

क्या समझती नहीं हूँ समाज के उन इशारों को

अब जीना आ गया है मुझे अब मै बच्ची नहीं रही

मै हूँ लक्ष्मी और मेरा इस दुनिया में कोई नहीं |

    

लेखक- अपूर्व सिंह 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home