क्यूंकि हर एक वोट जरुरी होता है |
भारत की 1,22,02,00,000 जनसंख्या मे से अधिकांश जनता को मतदान की बहुमूल्यता का आभास ही नहीं और इसी कमी की मार हम पिछ्ले कुछ वर्षों से ग़रीबी, भुखमरी और महगाई के रूप मे झेल रहे हैं। आज ज़रूरत है जनता मतदान के मोल को समझे। बचपन मे बच्चों को परीक्षा के एक एक अंक के महत्व के बारे मे बताया जाता है कि एक अंक से हम फेल भी हो सकते हैं और हम एक साल पिछड़ सकते हैं। हमारा भविष्य अंधकारमय हो सकता है। उसी तरह हमे एक एक मत की ताक़त को भी समझना होगा। हमारा एक एक मतदान हमारा भविष्य तय करेगा। याद रखिए अगर इस बार देर या लापरवाही की तो देश असुरक्षित हाथो मे होगा और इस बार हम ग़रीबी, भुखमरी और महगाई जैसी समस्याओं से नहीं लड़ेंगे या तो हम गुलाम बन जाएँगे या फिराक मे बैठा पड़ोसी दुश्मन हमे समूल नष्ट कर देगा। केवल घर मे बैठकर कराहने से कुछ नही होगा। उठिए, बाहर निकलिए, इस दर्द के मरहम की तलाश करिए। ज़िम्मेदार होकर प्रत्येक नागरिक चुनाव करे और सही चुनाव करे। वक्त आ गया है खुद का और देश का बचाव करने का।
Labels: National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home