फ़िल्मी जगत में धमाल मचाने को तैयार नरेन्द्र मोदी ।
एथलीट मिल्खा सिंह के संघर्ष पर आधारित “भाग मिल्खा भाग” और बिजनेसमैन धीरुभाई अम्बानी के जीवन पर आधारित “गुरु” जैसी सफल फिल्मों के बाद अब बारी है नरेन्द्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनने का । जी हाँ राजनीति में अपने नाम का डंका बजने के बाद अब मोदी फ़िल्मी जगत में भी धमाल मचने जा रहे है ।
बॉलीवुड में चल रहे जीवनी के दौर में अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल होने जा रहा है। फिल्मकार मितेश पटेल, मोदी से काफी प्रभावित हैं और उनपर फिल्म बनाना चाहते हैं।
मितेश पटेल ने कहा कि कॉमन मैन से मुख्यमंत्री तक पहुंचने की कहानी मेरी फिल्म में दिखाई जाएगी। ये एक वृतचित्र नहीं होगा और इसमें उनके बचपन से लेकर अबतक की महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा। पटेल ने कहा, 'मोदी के संघर्ष से मैं काफी प्रभावित हूं और उनकी यात्रा को फिल्मी पर्दे पर उतारकर एक सकारात्मक संदेश देना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और फिल्म का आइडिया बताया। उन्होंने ओके कह दिया ।इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की संभावना है। इस बात की काफी संभावना है कि जाने-माने फिल्म अभिनेता परेश रावल को लीड रोल मिले। निर्माता की नजरें उन्हीं पर हैं।
नरेन्द्र मोदी के अलावा ओलंपिक कांस्य विजेता मेरीकॉम पर फिल्म बनाई जा रही है। वहीं अमिताभ बच्चन, गुरूदत्त, किशोर कुमार, दारा सिंह, अजहरउद्दीन, धर्मेंद्र पर भी फिल्म बनाए जाने की चर्चा है।
Labels: Entertainment, National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home