Sunday, 5 May 2013

दंश



स्त्री होने का दर्द
कसिटता है
कचोटता है मन के भीतर
अनगिनत तारों को
वो रो नहीं सकती
कुछ कह नहीं सकती
बाहर निकली तो
मर्यादा का डर ,
सबसे ज्यादा घर से मिले
संस्कारों का डर
तो कभी
आलोचना का डर ,
नियमों का डर ,
कायदों का डर
जो गिर देता हैं आत्मविश्वास
फिर भी हँसती है
वो छटपटाती है और
अपने ही सवालों से घिर जाती है
हर एक दायित्व बस
उसी से जोड़कर देखा जाता है
कहा जाता है
मर्यादा में रहो
समाज की  सुनो
प्रेम ना करो
किया तो मार दी जाओगी
बस आँख बंद कर
इस सो कोल्ड समाज की
मर्यादा का पालन करो
और ये न भूलो कि
तुम एक स्त्री हो
ये समाज के रखवाले
ठेकेदार बन
चूस लेंगे खून
जीने नहीं देंगे
और कहेंगे
सहना पड़ेगा ये दंश
तुम्हें उम्रभर
क्यूंकि तुम एक स्त्री हो ।

- दीप्ति शर्मा

Labels:

1 Comments:

At 5 May 2013 at 01:43 , Anonymous Anonymous said...

प्रशंशनीय

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home