दिल्ली में नेताओं पर करोड़ों का कर्ज।
जी हाँ, आपको जान कर हैरानी होगी कि दिल्ली में 3346 नेता बकायेदार हैं और किस चीज के लिए? अरे उसी चीज़ के लिए जिसके बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता।
जी हाँ, एक न्यूज़ चैनल के खुलासे से खबर मिली है कि दिल्ली में नेताओं के बंगले पर पहुँचने वाली बिजली और पानी का बिल बेचारे गरीब नेता जी चुका नहीं पा रहे हैं। हस्तियाँ कोई छोटी बड़ी नहीं हैं इन दिग्गजों के नाम सुनिए जरा। श्री लालू प्रसाद यादव पर 2,72,031 रूपए के बिल के बकायेदार है। राम विलास पर 1,18,542 रूपए, जगदीश टाइटलर पर 7,91,886 रूपए, वैन्केटस्वामी पर 11,39,667 रूपए, राजनाथ सिंह पर 2,80,581 रूपए बकाया हैं। इसके ऊपर की और बड़ी खबर ये है कि NDMC ने चुनाव का टिकट मिलते समय इन्ही नेताओं पर no dues दर्शाया था। जवाबदेही पर कहा गया कि हो सकता है कि कोई गलती हो गई हो। अब इन्हें कोई तो समझाओ कि भई गलती एक के साथ होती है हर एक के साथ नहीं होती। सबके साथ की गई एक ही गलती तो कुछ और ही बखान करती है क्योंकि आम आदमी के साथ तो ऐसी गलती आप कभी नहीं करते हैं न? आम आदमी के साथ तो आलम ये है कि अगर बिल एक महीने का भी बकाया है तो बिजली और पानी की सेवा तुरंत समाप्त और तो और बिल चुकाने के महीने भर बाद भी कहिये सुविधा दुबारा न शुरू की जाय क्योंकि आप लोग तो जरा व्यस्त हैं न बकायेदार नेताओं के घर पूरी सुविधा पहुंचाने में। मुझे केवल इतना पता है कि देश का संविधान नियम कायदे क़ानून केवल आम आदमी के लिए ब्रहम्मा द्वारा लिखा गया ग्रन्थ है जिसे लाख मजबूर होने पर भी वो झुटला नहीं सकता पर सरकार के इन नेताओं के सामने ये सब केवल चंद पन्नों के सिवा और कुछ भी नहीं।
Labels: National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home