परवीन को चाहिये सिर्फ अपने पति का औदा
हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जान गंवाने वाले डीएसपी की पत्नी “परवीन आजाद” ने राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को दी गई नौकरी को ठुकरा दिया है, उन्होंने कहा कि अपने पति की डी.अस.पी का ही पद चाहिये और वो ये लड़ाई अपने लिये नहीं बल्कि भविष्य में कोई भी पुलिस की वर्दी पर हाथ डालने की कोशिश न करे | परवीन ने ये भी मांग की है की उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाये जो डीएसपी जिया-उल-हक को उस भीड़ में छोड़ कर भाग गये थे दूसरी ओर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुसीबतें अब बढती हुई नज़र आ रही हैं, मंत्री पद से इस्तीफा तो उन्हें देना ही पड़ा इसके बाद गुरुवार को उनके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया, कुंडा में मारे गए डीएसपी जिया-उल-हक की पत्नी परवीन आजाद की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है अब सीबीआई उनसे किसी भी वक्त पूछताछ कर सकती है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया था कि मृत डीएसपी के शव पर जख्मों के निशान पाए गए। इसका साफ मतलब यह माना गया कि गोली मार कर हत्या करने से पहले उनके साथ मारपीट भी की गई थी |
अब देखने वाली बात ये होगी कि सीबीआई इस बारे में अपनी क्या रिपोर्ट पेश करती है जैसा कि जाना जाता है कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का उत्तर प्रदेश में काफी दबदबा माना जाता तो क्या सीबीआई वाकई में बिना किसी दबाव के कोई कार्यवाही कर पाएगी

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home