वोमनिया इवेंट संम्पन्न पोर्टल लॉन्च
![]() |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर Stop Acid Attacks कैंपेन ने तेजाब हमलों के खिलाफ अपने अभियान के तहत आज एक वेब पोर्टल www.stopacidattacks.org की शुरूआत की और इसके तहत तमाज सामाजिक हस्तियों को अपने साथ जोड़ा। तेजाब हमले का शिकार हुई अर्चना, जो कि अब सक्रिय तौर पर इस तरह के पीड़ितों को उनके इलाज और दूसरे मामलों में मदद करती हैं, ने इस पोर्टल को शुरू किया। इस मुद्दे पर पिछले कई सालों से काम कर रहे आलोक दीक्षित के साथ मिलकर अर्चना कुमारी अब तमाम पीड़ितों की जानकारी यहां डालेंगे ताकि उन संस्थाओं और व्यक्तियों को इन तमाम पीड़ितों तक पहुचने में मदद मिले जो अब तक सूचना के अभाव में मूलभूत मेडिकल और न्यायिक सुविधाएं भी नहीं ले पा रहे। इस पोर्टल के माध्यम से अभियान को संगठित किया जाएगा ताकि सरकार पर एसिड विक्टिम्स को न्याय दिलाने का दबाव डाला जा सके। अब तक इस अभियान की टीम में पालिटिकल कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी, सेलीब्रेटी हेअर स्टाइलिस्ट और एक्टिविस्ट सपना भावनानी, युवा लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ, सुप्रीम कोर्ट की वकील कमलेश जैन, इंडिया टुडे में पत्रकार मनीषा पांडेय, लेखिका एवं पत्रकार गीता श्री, वरिष्ठ पत्रकार जयंती, दिल्ली विश्वविद्यालय में जर्नलिज्म विभाग की प्रोफेसर वर्तिका नंदा, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता सुमन केसरी अग्रवाल और मानवाधिकार कार्यकर्ता शैला राशिद सक्रिय तौर पर जुड़ चुके हैं। चेन्नई से मोटर साइकिल से आया 18 सदस्यों का एक डेलीगेट भी हमारे सेमीनार का हिस्सा बना. हम अपने सोशल कनेक्ट अभियान के तहत तमाम लोगों को लगातार अपने साथ जोड़ते जा रहे हैं।
कार्यक्रम में कई मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार, लेखक, कवि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग मौजूद थे। अक्षय और उनकी टीम ने म्यूजिक थीम पर पेंटिंग बनाकर एसिड विक्टिम्स की दासतां बयां की। पुष्पा और उनके ग्रुप ‘स्टैंड अप एंड शाउट’ ने चक्रव्यूह नाटक के जरिये बताया कि महिलाओं को आज भी किस तरह सामाजिक न्याय नहीं मिल पाया है। सुमित पारिक ने खास इस मौके के लिये कंपोज किये गए अपने गीत को बजाकर वहां मौजूद सभी लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की। अंकित और उनकी टीम द्वारा तेजाब हमलों पर इंडिया में पहली बार बनाई गई डाक्यूमेंट्री ‘द बर्निंग इम्प्रिंट’ को भी प्रीमिअर किया गया।
Labels: National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home