Sunday, 17 March 2013

प्रोफेशनल बेबो के बदलते अंदाज


  हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री मे लोगो को अपनी बातों से पलटने मे वक़्त नही लगता, कुछ ऐसा ही "करीना" ने भी किया, वो अपनी ही कही हुई बात से पलट गयी है | गौरतलब है कि बेबो ने अक्टूबर में पटौदी के नवाब और बॉलिवुड ऐक्टर "सैफ अली खान" से शादी के बाद कहा था कि अब वह अपने को-स्टार्स के साथ इंटिमेट सीन्स नहीं करेंगी। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'सत्याग्रह' मे बेबो ने 'अजय देवगन' के साथ इंटिमेंट सींस करने के लिए हामी भर दी है। फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा ने करीना से ना जाने क्या कहा कि वह अपने को-स्टार अजय देवगन के साथ इंटिमेट सींस करने को राजी हो गई हैं।

  अगर जानकारों की मानें, तो 'सत्याग्रह' में बेबो और अजय के बीच काफी हॉट सींस शूट किए जाएंगे। वहीं करीना के करीबी सूत्रों की मानें, तो उन्होंने कभी भी इंटिमेट सींस करने से इनकार ही नहीं किया था। जब प्रकाश झा ने उन्हें अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक हॉट सींस की डिमांड बताई, तो उन्होंने इसके लिए हां कर दिया। सच तो यह है कि बेबो बेहद प्रफेशनल हैं और वह अच्छी तरह जानती हैं कि स्क्रिप्ट की डिमांड को पूरा करने पर ही फिल्म बनती है, प्रोफेशनल बेबो के इस डिसिशन की हम दाद देते है | बहरहाल, बेबो आपने अजय के साथ इंटिमेट सींस करने के लिए हां तो कर दी है, लेकिन क्या आपने अपने हज़्बंड सैफ अली खान और सासू मां शर्मिला टैगोर से भी बात की? आखिर आप ऐक्ट्रेस होने के साथ पटौदी खानदान की बहू भी तो हैं ये भूलिएगा मत, खैर हमारी बेस्ट विशेस आपके आपके साथ है |

लेखक-आरती विमल
 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home