Tuesday, 12 February 2013

जब प्यार वन साइडेड हो तो क्या करें - Valentine Special



जब आपका प्यार वन साइडेड हो तो कभी-कभी इसके खराब परिणाम होते हैं। प्यार तो किसी से भी हो सकता है, दिल तो किसी पर भी आ सकता है। लेकिन, यह जरूरी नहीं कि सामने वाले को इस बात का पता हो ही। ऐसे में आक्त्रामक होने की जरूरत नहीं है। आप जिससे प्यार करते हैं उसको इस बात का एहसास दिलाइए। अगर वह आपकी बात नहीं मान रहा है तो डिप्रेशन या तनाव लेने के बजाय आप इस बात को समझने की कोशिश कीजिए कि आखिर किस बात से वह आपके प्यार को ठुकरा रही है। जब प्यार एक तरफा हो तो आप अपनी फीलिंग्स को उससे शेयर कीजिए, हो सकता है वह आपके प्यार को स्वीकार कर ले।
जब प्यार वन साइडेड हो तो क्या करें-
अपनी उपस्थिति दर्शाएं
आप जिससे प्यार करते हैं उसके सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराइए। किसी न किसी बहाने से उसके सामने आने की कोशिश कीजिए। धीरे-धीरे आप उसको अपने प्यार का इजहार कीजिए। कुछ ऐसे काम कीजिए जिससे वह आपसे इंप्रेस हो।
दोस्ती कीजिए- ऐसा माना जाता है कि दोस्ती से ही प्यार की शुरूआत होती है। अगर आपको लगता है कि आपके प्रपोज करने पर मना कर सकती है तो सबसे पहले उससे दोस्ती बढाने की कोशिश कीजिए। दोस्ती में कुछ घटे आप उसके साथ बिताएंगे जिससे आपको उसकी पसंद और नापसंद के बारे में पता चलेगा। इसके बाद आपके लिए निर्णय लेना बहुत आसान होगा।
खुद से शुरूआत कीजिए
कई बार शर्मीले स्वभाव के कारण आप उसके बारे में कुछ ज्यादा नहीं जान पाते हैं। जिसकी वजह से प्रपोज करने में आपको संकोच होता है। क्या आपको पता है कि कई लड़के-लडकिया शर्मीले स्वभाव के कारण कुछ भी कह नहीं पाते हैं। अगर आपको कोई लडकी पसंद है तो अपनी फिलिंग्स उसे बता दीजिए। आप ऐसा मत सोचिए कि उसकी तरफ से कोई पहल होगी।
दिखावा मत कीजिए
आप जैसे हैं वैसे ही दिखने की कोशिश कीजिए। ज्यादा दिखावेपन की कोशिश मत कीजिए। अगर आपको कुछ पसंद-नापसंद है तो उसे बताइए। आपके पास जो भी है उसको साफ-साफ बता दीजिए। कभी-कभी अलग दिखने के लिए लोग दिखावा शुरू कर देते है और उनकी असलियत कुछ और होती है।
अपने कंफर्ट का ख्याल रखें
कपडे़ वही पहनिए जो आपको आराम देते हों। भड़कीले कपडे़ पहनने से आप अजीब लगेंगे और लोगों के बीच में हंसी का पात्र बनेंगे जिससे लडकी आपके पास आने के बजाये और दूर होगी। अपने हिसाब से रहने का यह फायदा होता है कि आप काफिडेंट महसूस करते हैं।
पसंद और नापसंद को जाने
आप जिसको पसंद करते हैं उसकी पसंद-नापसंद को जानिए। ऐसा करने से आप उन बातों को नहीं करेंगे जो उसे बिलकुल पसंद नही है। आप उसकी पसंद जानकर उसे अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश भी कर सकते हैं।
दबाव मत डालिए
आप किसी भी बात के लिए उस पर दबाव मत डालिए। अगर आपके साथ शुरूआत में उसे बाहर जाने का मन नहीं है तो उसे बाहर ले जाने की जल्दबाजी मत कीजिए। दबाव बनाने से आपकी नकारात्मक सोच उसके सामने आएगी जो आपके लिए मुसीबत बन सकती है।
जरूरी नहीं कि आप जिसे प्यार करते हैं वह भी आपको प्यार करे। प्यार को प्यार से ही निपटाने की कोशिश कीजिए। प्यार में फेल होने पर हिंसक होने की कोशिश तो बिलकुल मत कीजिए।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home