द्रोपदी यदि पांचाली है तो फिर यह कौन?
महाभारत काल में पाण्डवो की पत्नि द्रोपदी को पांचाली कहा जाता था। इसका कारण यह था कि द्रोपदी के पांच पति थे, पर देश के हृदय प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर सटे एक गांव का नजारा कुछ अलग ही है।
कन्याओं की कमी के चलते यहां एक ही परिवार के सारे भाईयों से शादी करती है दुल्हन! जी हां यह सच है। इस गांव में एक दुल्हन के आठ पति हैं।
भारत में एक ऐसी जगह जहां एक बड़ी अजीब प्रथा चली आ रही है। यह प्रथा है मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे मुरैना कि, जहां एक दुल्हन एक ही परिवार के भाइयों से शादी करती है।
शादी के बाद वो बारी बारी से उन पुरुषों के साथ रहती है। सुनने में ये बड़ा अटपटा लगेगा, पर ये सच है।
ऐसा रस्म या खुशी से नहीं बल्कि मजबूरी में किया जा रहा है। यहां बसे एक जाति एवं धर्म विशेष के लोगों में लड़कियों की कमी के चलते इस गांव के लोगों ने ये नियम बनाया है।
इसके तहत गांव के जिस भी घर में लड़कों की संख्या एक से ज्यादा है वे सभी मिलकर सिर्फ एक ही लड़की से शादी करेंगे।
इसके चलते गांव के लगभग सभी घरों में एक ही बहू है जबकि उसके पतियों की संख्या एक से ज्यादा है।
यदि परिवार का कोई भाई अकेले शादी कर दुल्हन लाता है तो उस पर उसके भाइयों का भी बराबर का हक होगा।
उनके अनुसार पूरे गांव में गिने चुने परिवार ही ऐसे हैं जिनमें किसी लड़की का एक ही पति है। वरना पिछले कुछ सालों में जिनती भी शादियां हुई हैं उनमें हर लड़की के एक से ज्यादा पति हैं। कई लड़कियां तो ऐसी हैं जिनके आठ पति भी हैं।
Labels: National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home