Monday, 11 February 2013

सदी के सबसे प्यारे विलेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ



प्राण जिन्हें लोग “विलेन आफ मिलिनियम” के नाम से जानते हैं आज वो 93 वर्ष के हो गये, प्राण साहब पूरी हिंदी फ़िल्मी दुनिया में एक मात्र शख्स हैं जिन्हें विलेन होने के बावजूद भी जनता से किसी हीरो जैसा ही प्यार मिला है, प्राण साहब ने अदायगी को एक नयी दिशा और धार दी इस बात से तो कोई भी इन्कार नहीं कर सकता है और उनके संवाद बोलने के अंदाज़ कि तो दुनिया शुरू से ही कायल रही है, २०१० में सी.एन.एन की एशिया के २५ सर्वाधिक लोकप्रीय कलाकारों की सूचि में प्राण को शुमार किया गया है |
“राम और श्याम” का जुल्मी खलनायक तो कभी “ज़ंजीर” का दिलदार दोस्त तो कभी “डान” का जे.जे.बनकर प्राण साहब ने हमेशा ही अपनी बेहतरीन अदायगी का परिचय दिया है और कभी-कभी तो प्राण साहब फिल्म में साइड रोल में होने के बावजूद हीरो पर भारी पड़ जाते थे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की अब तक उन्हें लगभग २७ अवार्डो से नवाजा जा चूका है जिनमे ४ फिल्मफेयर, २ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स, दादा साहेब फाल्के और पदम भूषण शामिल है |
प्राण साहब दर्शकों के बीच कितने लोकप्रीय थे इस बात से एक किस्सा याद आता है फिल्म “फिर वो ही दिल लाया हूँ” की शूटिंग के दौरान एक सीन में जॉय मुखर्जी (जो कि इस फिल्म के हीरो थे) को प्राण साहेब को मरना था और इस बात पर वहाँ कि जनता को ताली बजानी थी मगर ऐसा करना वहाँ खड़ी जनता को अपने पसंदीदा कलाकार “प्राण” कि बेज्जती लगी जिसकी वजह से कोई भी ऐसा करने को राज़ी न हुआ, फिर प्राण साहब ने खुद वहाँ खड़ी जनता को समझाया कि ये सिर्फ शूटिंग है और वहाँ खड़ी जनता को कहानी के मुताबिक ताली बजाने को राज़ी किया |
हालिया तीन महीनो से प्राण साहब कि तबियत कुछ ठीक नहीं है वो बार-बार लीलावती अस्पताल में भर्ती हो रहे है, हम तो बस यही कामना करेंगे कि इस बेहतरीन कलाकार और इंसान का स्वास्थ जल्द से जल्द ठीक हो जाये |

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home