2013 होगा बॉलीवुड लवर्स के लिये बहुत खास
बीता साल कई हिट फिल्मो जैसे बॉडीगार्ड, सिंघम, रेडी, जब तक है जान, दबंग-२ और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मो से भरा रहा जिन्होंने कमाई के मामले में १०० करोड़ रु का आकड़ा पार कर सफलता का एक नया आयाम बनाया, वहीँ २०१२ में कई ऐसी फिल्मे भी आयीं जिन्होंने कमाई के मामले में तो झण्डे नहीं गाड़े मगर फिर भी अपनी बेहतरीन कहानी और दमदार अभिनय के बदौलत दर्शकों के दिल पर राज भी किया जिनमे रणबीर कपूर की “बर्फी”, इरफ़ान खान की “पान सिंह तोमर” जैसी फिल्मे शामिल हैं और २०१२ में कई ऐसी फिल्मे भी आयीं जिनसे लोगो को काफी उम्मीदे थी मगर वो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा सकीं जिनमे शाहरुख खान की “रा-वन”, आमिर खान की “तलाश, सैफ अली खान की “एजेंट विनोद”, अक्षय कुमार की खिलाड़ी ७८६ जैसी फिल्मे थीं |
२०१३ में कई ऐसी बड़ी फिल्मो के आने तैयारी है जो की बॉलीवुड लवर्स के लिये उनका नया साल खास बना देंगी, क्यूंकि साल के पहले ही हफ्ते में राजिव खंडेलवाल अपनी जबरदस्त थ्रिलर फिल्म “टेबल नंबर २१” लेकर आ रहे हैं जिसके मुकाबले में है लिएंडर पेस की “राजधानी एक्सप्रेस” और ये भी एक थ्रिलर फिल्म है,उसके बाद आएगी विशाल भारद्वाज की फिल्म “मटरू की बिजली का मंडोला” जिसमे पंकज कपूर, इमरान खान और अनुष्का शर्मा कॉमेडी करते नज़र आयेंगे, इसके बाद बारी है “सुधीर मिश्रा” की फिल्म “इन्कार” की जो की अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सेन के हॉट सीन्स की वजह से पहले से ही चर्चा में है और इसके बाद अब्बास-मस्तान की रेस का अगला भाग रेस-२, चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म “काए पो ची” और साहेब बीवी और गैंगस्टर के अगले भाग की बारी होगी और इन सब के बाद बारी है साजिद खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म “हिम्मतवाला” की जो जीतेन्द्र कि हिम्मतवाला का रीमेक होगी जोकि मार्च में रिलीज होगी |
इन सब फिल्मो के बाद भी दर्शकों के लिये मसाला अभी तक बाकी रहेगा क्यूंकि अप्रैल का आगाज़ होगा अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म “ज़ंजीर” की रीमेक से और फिर मई में “शूटऑउट एट लोखंडवाला” का अगला भाग “शूटऑउट एट वडाला” जिसमे अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपाई अदि नज़र आयेंगे,जुलाई में “भाग मिल्खा भाग”, अगस्त में “वन्स अपान ए टाइम इन मुंबई-२” और “सत्याग्रह” , सितम्बर में सैफ अली खान की “बुलेटराजा”,और फिर नवम्बर, दिसम्बर में होगें साल के सबसे बड़े धमाके क्यूंकि नवम्बर में रितिक रोशन की “क्रिश-३” आएगी और दिसम्बर मे आमिर बहुप्रतीक्षित फिल्म “धूम-३” आएगी |
इन सब फिल्मो की लिस्ट को देखकर कहा जा सकता है की साल २०१३ में कई बड़ी फिल्मे आने को बेताब है और दर्शक उनसे ज्यादा बेताब है तो इन बातो को ध्यान में रखा जाये तो ये कहना गलत नहीं होगा की २०१३ में बॉलीवुड एक नया कीर्तिमान भी स्थापित भी कर सकता है |
Labels: Entertainment


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home