अक्षय और अर्जुन फिर से अलग भूमिकाओ में
हमेशा से अलग तरह के किरदारों को निभाने कि भूंख रखने वाले दो कलाकार “अक्षय कुमार” और “अर्जुन रामपाल” इस समय अपनी अलग तरह कि फिल्मो कि वजह से आज कल काफी चर्चा में हैं, अक्षय कुमार तैयार है अपनी अगली फिल्म “स्पेशल छब्बीस” के साथ तो वहीँ अर्जुन की “इन्कार” भी तैयार हैं जहां “इन्कार” “चित्रांगदा सिंह” के हॉट सीन्स और पटकथा के सस्पेंस को लेकर आकर्षण का केंद्र बनी है, वहीँ “अक्षय कुमार” और “अनुपम खेर” की “स्पेशल छब्बीस” सत्य घटना पर आधारित पटकथा को लेकर यू-ट्यूब पर इसका ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है |
इससे पहले भी दोनों कलाकारों ने कई बार अलग तरह के किरदार निभायें जिनमे उन्हें कभी तो पसंद किया गया मगर कभी सिरे से नकार भी दिया गया है, मगर फिर भी इन दोनों कलाकारों ने अलग तरह के किरदारों को निभाना नहीं छोड़ा और लगातार ऐसे किरदारों को निभाया और सफलता भी पायी है और आज फिर वो एक अलग तरह की भूमिका में दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत हैं |
फिर एक बार दोनों ही कलाकारों के लिए बड़ी चुनौती सामने है और अब देखने वाली बात ये होगी कि जिस तरह आज के समय में सफलता का आकलन कमाई के ग्राफ को देखकर किया जाता है वहाँ ये फिल्मे बॉक्स-ऑफिस पर कितना पैसा बटोरती हैं और क्या दर्शक इन्हें पसंद करता है या फिर अभी भी दर्शको की सुई मसाला फिल्मो पर ही अटकी हुई है |
लेखक-वैभव सिन्हा
Labels: Entertainment



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home