आखिर कौन है देशी बांड
हालिया दिनों में बॉलीवुड में बाज़ार इस बात पर कभी भी गर्म हो जाता है की कौन हो सकता है देसी जेम्स बांड, वैसे तो इस दौड़ में के दिग्गज कलाकार मौजूद है मगर फिर भी न कोई एक्टर ही इस रोले को लेकर हामी भरता है और नहीं कोई निर्देशक इस तरह की किसी योगना पर पक्की मोहर ही लगाता है मगर इन सब बाटों से ये साफ़ ज़रूर होता है की देसी बांड का किरदार निभाने की लिए जितना मन किसी स्टार का है उतना ही मन देसी दर्शको का भी जो अपने पसंदीदा सितारे को देसी बांड बनता देखना चाहते है ।
अगर बात करें इस दौड़ में शामिल कलाकारों की तो इस समय इन सब में सबसे ऊपर नाम लिया जाता है सलमान खान का क्यूंकि उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्मो में दर्शकों को भरपूर मारधाड़ देखने को मिली जो सलमान की छवि को देसी बांड के किराद के लिए फिट बैठाते हैं और साथ ही आज कोई भी निर्देशक उन पर इस तरह का रिस्क लेने को आसानी से इसलिए राज़ी भी हो जाएगा क्यूंकि वो आज बूल्ल्य्वूद के सबसे कमाऊ कलाकार जो हैं ।
इस दौड़ में दुसरे स्थान पर नाम आता है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का क्यूंकि वो आज के समय में किसी फिल्म की गुणवत्ता का आधार माने जाते है और साथ ही वो इस बात का भरोसा भी है की दर्शक उनके नाम मात्र से टिकट खिड़की तक जरुर आएगा ।
तीसरी जगह पर इस दौड़ में नाम आता है शाहरुख़ खान का हालाँकि उनकी छवि इस किरदार पर इतनी सटीक नहीं बैठती है मगर फिर भी उनकी बेहतरीन अदाकारी और हाल में प्रदर्शित हुई उनकी रा-वन और डॉन-2 जैसी फिल्मो ने उनकी छवि को कहीं न कहीं इस रोले की तरफ जरुर मोड़ा है ।
चौथे पायदान पर है बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट हीरो ह्रितिक रोशन जो की पूरी तरह से इस किरदार के लिए फिट माने जा सकते है उनकी पर्सनालिटी भी इस रोले के लिए परफेक्ट मानी जा सकती है और साथ ही उनके हर किरदार में आसानी से ढल जाने वाले अभिनय को कौन नहीं जानता जो उन्हें दूसरों से अलग करता है ।
पांचवे पायदान पर है वो छुपा रुस्तम जिसकी सराहना तो सब करते है मगर कोई इस बात की उम्मीद नहीं कर सकता की वो भी इस किरदार में आ सकते है अर्जुन रामपाल वो पांचवे कलाकार हैं जो इस दौड़ में शामिल है, आपको ये बात जानकार आश्चर्य तो होगा पर ये सच है जानकारों की माने तो निर्देशकों की पसंद में अर्जुन भी इस किरदार के लिए एक अच्छे आप्शन हैं ।
खैर देसी बांड के किरदार में जो चाहे हीरो आये मगर देखने वाली बात तो ये होगी की इसे बनाने की हिम्मत कौन निर्देशक और एक्टर पहले करता है ।
Labels: Entertainment

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home