Wednesday, 12 December 2012

बीमा में बेहतर चांस


अगर आपमें समाज सेवा की भावना है और करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं तो बीमा सेक्टर बेहतर विकल्प के रूप में आपके सामने हैं। भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) अलग-अलग जोन के लिए अप्रैंटिस डेवलपमेंट ऑफीसर (एडीओ) के पद कर कुल 5,201 लोगों को भर्ती करने जा रहा  है।
योग्यता और उम्र उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री हो। उम्मीदवार की उम्र एक नवम्बर 2012 के हिसाब से 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र में छूट और आरक्षण केंद्र सरकार के नियमानुसार मिलेगा। चयन अप्रैंटिस डेवलपमेंट ऑफीसर (एडीओ) की चयन प्रक्रिया दो चरणों में है। पहला चरण है लिखित परीक्षा का है, जो दो और तीन फरवरी 2013 को होगी। इसमें सफल होने के बाद साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में सफल होने वाले उम्मीदवार को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन है। इसमें दो सौ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर होंगे। सही उत्तर का चयन करना है। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक तय है यानी लिखित परीक्षा दो सौ अंकों का है। इसके दो हिस्से हैं। पहले में रीजनिंग और न्यूमेरिकल संबंधी प्रश्न होंगे जबकि दूसरे में जनरल नॉलेज, करंट अफेयर, इंग्लिश ग्रामर और इंग्लिश वोकैब्लयेरी संबंधी प्रश्न होंगे। दोनों हिस्सों में अलग-अलग न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्‍स लाने और फिर दोनों को मिलाकर क्वालीफाइंग मार्क्‍स लाने अनिवार्य हैं। क्वालीफाइंग मार्क्‍स कितना हो, इसे एलआईसी आवेदनों की संख्या के आधार पर तय करेगी। तैयारी रीजनिंग एवं न्यूमेरिकल अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस की अपेक्षा अधिक समय लेते हैं, क्योंकि दोनों में माथा- पच्ची करनी होती है। इसलिए परीक्षा के दौरान आपकी कोशिश होनी चाहिए कि अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस में कम से कम समय खर्च हो। अंग्रेजी के वोकेबलरी को स्ट्रांग करने के लिए सिनोनिम्स, एंटोनिम्स, वन र्वड सब्सटय़ूशन, आइडम एंड फ्रेजेज, स्पैलिंग टेस्ट आदि पर जोर देना जरूरी है। इंग्लिश ग्रामर, सेंटेंस स्ट्रक्चर आदि के लिए रेन एंड मार्टिन के ग्रामर के अलावा लूसेंट की एक्सरसाइज बुक से अभ्यास करना काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए जरूरी है कि आप हमेशा अपडेट रहें। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से एक राष्ट्रीय समाचारपत्र पढ़ें। इसके लिए घंटेभर ही लेकिन रोजाना समय निकालें। बाजार में उपलब्ध बहुत सारी प्रतियोगिता पत्रिकाओं में से कोई भी एक स्तरीय पत्रिका के नियमित पाठक बनें। पत्रिकाओं में न केवल करंट अफेयर्स कंसाइज रूप में मिलता है बल्कि पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के प्रश्नों का सेट भी अभ्यास के लिए मिल जाता है। यूनीक गाइड या फिर स्पैक्ट्रम से भारतीय इतिहास, संस्कृति, राज्य व्यवस्था, भूगोल, अर्थ व्यवस्था, भारतीय संविधान, आजादी के आंदोलन आदि को पढ़ें और अपना बेसिक मजबूत करें। ऑनलाइन परीक्षा में यह ध्यान रखना है कि आप जिन प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह से जानते हैं, उन्हें पहले हल करते हुए आगे बढ़ें। बाकी प्रश्नों को बाद में दोबारा देखा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हमेशा ध्यान रखना जरूरी है कि प्रश्न को सबमिट तब तक न करें, जब तक कि सारे प्रश्न हल न हो गये हों या निर्धारित दो घंटे का समय न खत्म हो गया हो। दो घंटे में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए जरूरी है टाइम मैनेजमेंट और प्रैक्टिस। इसके लिए जरूरी है घर पर ही परीक्षा का माहौल तैयार करके अपने आपको समयांतराल पर आकलन करना।
परीक्षा की तिथि : 2 और 3 फरवरी, 2013

अजय शुक्ला

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home