पीड़िता के समर्थन में दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन
गैंगरेप के बाद दिल्ली दहल चुकी है और जगह -जगह प्रोटेस्ट जारी हैं ,पीडिता के जनसमर्थन खड़े लोग न्याय की मांग कर रहे हैं ,आज दिल्ली स्थित आईटीओं पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने छात्र-छात्राओं ने मिलकर हंगामा माचाया जिससे आवागमन मार्ग बाधित रहा ,प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने मांग की और महिला सुरक्षा की भी मांग की ,दिल्ली में बढ़ रहे रेप ग्राफ पर ध्यान आकर्षित कराते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के कार्य प्रणाली पे भी सवालियां निशान खड़े किये | पुलिस की काफी जदोजहत और समझाने के बाद लोगों ने मार्ग पर से जगह छोड़ दी है जिससे आवागमन फिर से सुचार रूप चल सका ,पुलिस ने आश्वासन दिया है है की पीडिता के साथ न्याय किया जायेगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी |
गौरतलब है रविवार रात तकरीबन ८:३० बजे मेडिकल स्टूडेंट अपने मित्र से साथ फिल्म देखकर आ रही थी , तभी एक बस में कुछ लोगो ने उसके साथ बलात्कार किया था जिसके बाद इस मुद्दे ने बहुत तेज़ी से तूल पकड़ा था और संसद में भी इस मुद्दे पर काफी बहस हुई थी
NewsBy- TariqKhan (AAP Member)
Labels: National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home