Saturday, 1 December 2012

मोदी पर रुकी अब बीजेपी की सुई

पीएम पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी पर अब तक चुप रहने वाली बीजेपी की सीनियर लीडर शुष्मा स्वराज ने पहली बार मोदी की तरफदारी करते हुए उन्हें पीएम पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया है, गौरतलब है की दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने पिएम पद के लिए शुष्मा का खुल कर समर्थन किया था, वहीं इससे पहले बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण अडवाणी ने कहा था की उनकी भविष्य में पीएम बनने का कोई मनन नहीं है,  इन सब बातों को देखकर तो यही लगता है की आने वाले समय में मोदी एकमात्र बीजेपी के उम्मीदवार हैं जो पीएम बनने के योग्य हैं ।
                      दूसरी तरफ मोदी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए अहेमदाबाद के मणीपुर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया, इससे पहले मणीपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निलंबित आइपीएस अधिकारी की पत्नी श्वेता भट्ट को अपने खिलाफ उतारने पर कांग्रेस को चुनौती दी की अगर कांग्रेस में दम है तो अहमद पटेल को गुजरात में सीएम प्रत्याशी घोषित करें और साथ ही उन्होंने यह भी कहा अहमद पटेल को कांग्रेस गुजरात का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है और इन बातों को वो गुप्त रखे हुए है ।
        तो जैसा कि देखने में आ रहा है की गुजरात चुनाव में रोज़ एक नया आयाम उभर कर आ रहा है तो देखने वाली बात अब यह होगी की यह स्थिति क्या रुख अपनाती है । 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home