Saturday, 15 December 2012

अरविन्द ने तुडवाया असीम और अलोक का अनशन

Arvind kejariwal aseem trivedi
 असीम त्रिवेदी और अलोक दिक्षित द्वारा आइ टी एक्ट 66 A हटवाने को लेकर चल रहा अनशन आज करीब 10:15 बजे ख़त्म हो गया, आठ दिन से चले आ रहे अनशन को  सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द ने असीम और अलोक को जूस पिलाकर तुडवाया और साथ ही यह भी कहा की यह लड़ाई वो साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे 
   गौरतलब है की असीम त्रिवेदी और उनके सहयोगी अलोक दिक्षित पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे और सरकार से आइ टी एक्ट 66 A हटाने की लगातार गुहार लगा रहे थे मगर सरकार की तरफ से जब कोई पहेल न हुई तो उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कपिल सिब्बल के 2 कुशक रोड वाले आवास पर जाकर मिलने का प्रयास किया मगर वहाँ भी इनके साथ एक और सरकारी बर्बरता का नमूना पेश हो गया, वहां तैनात पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटा कर थाने ले गये ।
 असीम और अलोक का कहना है की वो इस लड़ाई को आगे भी लड़ते रहेंगे और अंत में सत्य की ही जीत होगी, उन्होंने ये भी कहा की वो सरकार के इस बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत से आहात हुए है, उन्हें ये बात भी अच्छी तरह ज्ञात है की कोई लड़ाई मर कर नहीं लड़ कर जीती जाती है और इसी बात को ध्यान में रख कर वो अपना अनशन तोड़ रहे हैं ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home