Friday, 14 December 2012

नहीं मिला 13 सालों के बाद भी इन्साफ


कारगिल युद्ध में शहीद हुए कप्तान सौरभ कालिया के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा है, साथ ही यह निर्देश भी दिए है की वो इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय में भी उठायें । शुक्रवार को एन के कालिया (कप्तान सौरभ कालिया के पिता) की तरफ से उनके वकील अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा की कप्तान सौरभ कालिया के पिता पिछले 13 सालों से सरकार से विनती कर रहें है, और अभी तक उन्हें न इन्साफ मिला है और नहीं कोई संतोष जनक जवाब ही मिला है, उन्होंने कहा की सरकार ने इन 13 सालों में क्या किया, हालाँकि इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, को नोटिस जारी कर दस सप्ताह में जवाब माँगा है ।
इस सब के बीच थल सेना के प्रमुख जरनल बिक्रम सिंह ने ये वादा किया की हम कारगिल युद्ध में शहीद हुए कप्तान सौरभ कालिया के पिता का पूरा साथ देंगे और हमने रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पात्र लिख कर इस बारे में बता दिया है ।
गौरतलब है की कारगिल युद्ध के दौरान कप्तान सौरभ कालिया और उनके पांच साथियों को पाकिस्तानी सेना द्वारा बंदी बना कर उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गयी थी जैसे उकनी आँखे निकाल ली गयीं, उनके शारीर को सिगरेट से जलाया गया था, और उनके निजी अंगो कटा तक गया था  जो अंतर्राष्ट्रीय कानून का ओलंघन करती हैं । 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home