Sunday, 11 November 2012

कट सकता है काजोल का पत्ता


       13 तारीख को "शाहरुख़" की बहुप्रतीक्षित फिल्म "जब तक है जान" रिलीज़ होने वाली है मगर उससे पहले 12 तारीख को "यश चोपरा" की पत्नी "पामेला चोपरा" फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर के जरिये उन्हें एक अविस्मर्णीय श्रधांजली देना चाहती है जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने अपने दोनों बेटो "आदित्य" और "उदय" को दी है ।
     गौरतलब है की "जब तक है जान" "यश चोपरा" की आखिरी फिल्म है इसलिए इसके प्रीमियर पर "यश चोपरा" की सभी रोमांटिक हीरोइन को बुलाया जा रहा है जिसमे राखी, माला सिन्हा, श्री देवी, कैटरीना ,अनुष्का अदि शामिल हैं, पूरी कोशिश की जा रही है की इस प्रीमियर में "यश राज कैंप" की कोई लीडिंग लेडी मिस न हो जाये ।
       दूसरी तरफ "अजय देवगन" और "यश राज फिल्म्स" के बीच के विवाद को देखते हुए "काजोल" का आना तय नही हो पा रहा है, बहराल इस विवाद की वजह से अगर "काजोल" को निमंत्रण न मिला तो यही कहा जायेगा की गेहू के साथ घुन भी पिस गया ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home