Friday, 9 November 2012

अजय और शाहरुख की लड़ाई ने लिया "खान वॉर" का रूप


                              "अजय देवगन" ने जो शिकायत अपनी फिल्म "सन ऑफ़ सरदार" को लेकर की थी उसको "कम्पटीशन कमीशन ऑफ़ इंडिया" ने सिरे से नकार दिया है जहां "अजय देवगन" ने "यश राज" बैनर पर इलज़ाम लगाया था  कि "यश राज बैनर'" ने अपने रुतबे का गलत फायदा उठाया है,दूसरी तरफ इस लड़ाई ने "खान वॉर" का रूप ले लिया है, जहां एक तरफ "अजय देवगन" को "सलमान खान" का सपोर्ट मिला हुआ है वही "जब तक है जान" के निर्देशक "यश चोपरा" की मृत्यु हो जाने की वजह से बॉलीवुड का एक बड़ा तबका "शाहरुख़ खान" के साथ होता नज़र आ रहा है ।
                        गौरतलब है कि "एक था टाइगर" की रिलीज़ के दौरान कोई बड़ी फिल्म नहीं आयी थी जो फिम हित होने की एक बड़ी वजह बनी थी, अब जब "शाहरुख खान" की "जब तक हैं जान" रिलीज़ हो रही है तो सलमान खान पूरी कोशिश कर रहे है की उसके सामने "सन ऑफ़ सरदार" जैसी बड़ी फिल्म उतार कर वो शाहरुख़ की फिल्म के दर्शको को काट दे ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home