Sunday, 11 November 2012

क्या फिर चल पायेगी दबंग की दबंगई

दबंग-2 का ट्रेलर आखिर आ ही गया और और इसका इंतज़ार करने वालो का इंतज़ार भी पूरा हो गया, ट्रेलर में सलमान अपने उसी पुराने दबंग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और फिल्म का एक गीत भी तेज़ी से प्रचलित हो रहा है जो तेरे मस्त मस्त दो नैन की याद को ताज़ा करता है ।
सलमान खान ने ईद पर तो कब्ज़ा कर ही रखा था मगर इस बार 21 दिसम्बर को सलमान ने फिल्म रिलीज़ करके बड़े दिन पर भी कब्ज़ा करने की तयारी कर ली है, वैसे बड़े दिन पर आमिर खान  का कब्ज़ा रहता है मगर इस बार आमिर ने अपनी फिल्म किसी वजह से 30 नवम्बर को अपनी फिल्म तलाश निकालने का फैसला किया है इस वजह से भी सलमान को अपनी फिल्म दिसम्बर के अंत में रिलीज़ करने का मौका मिल गया है ।
अब देखने वाली बात ये होगी की क्या दबंग की तरह दबंग-2 भी दर्शाकों के दिल में अपनी जगह बना पति है या नहीं वैसे सलमान की बढती लोकप्रियता को देखकर इस फिल्म का सफल होना तो तय ही है ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home