Monday, 26 November 2012

सत्यमेव जयते में आए हकीम की हत्या,आमिर चाहते न्याय

बुलंदशहर। मिस्टर परफैक्टनिस्ट आमिर खान के रियलिटी शो सत्यमेव जयते में आने वाले यूपी के बुलंदशहर के अब्दुल हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हकीम के निधन पर आमिर ने चिंता जाहिर की है। आमिर खान का कहना है कि वे मामले को लेकर यूपी सरकार से बात करेंगे। वे इसे जरूर न्याय दिलवाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि हकीम ने दो साल पहले अपने गांव की ही महविश से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद महविश के परिवार वालों ने गांव में पंचायत कर दोनों को मारने फरमान सुनाया था। 

इसके बाद अब्दुल और महविश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट और दिल्ली के एक एनजीओ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। वे दोनों अपनी जान को खतरा के कारण दिल्ली में रह रहे थे। 

कुछ ही दिनों पहले अब्दुल और महविश गांव आए थे। उनको विश्वास था कि गांव वाले उनकी शादी स्वीकार कर लेंगे लेकिन शायद ऊपर को कुछ और ही मंजूर था। पति की मौत के बाद महविश का कहना है कि अब उसकी जान को भी खतरा है। 

गौरतलब है कि अब्दुल और महविश आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते में नजर आए थे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home