Monday, 26 November 2012

रास्ते के रोढ़े ही आसान बनाते मंजिल

नरेंद्र मोदी 29 नवंबर और चार दिसंबर को गुजरात में एक साथ 26 स्थलों पर सभाएं संबोधित करेंगे। यह बहुप्रचारित 3डी तकनीक के सहारे संभव होगा।मोदी हर दिन औसतन सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सभा स्थल उन इलाकों में हैं, जहां 13 दिसंबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इससे पहले भी मोदी ने 3डी प्रचार किया था। जिस पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। एक न्यूज चैनल का आकलन है कि कांग्रेस को इस बार सिर्फ 51 सीटें ही मिलेंगी जो पिछली बार के मुकाबले आठ कम है। 2007 में उसे 59 सीटें मिली थीं। वोट पर्सेंट के मामले में भी बीजेपी को कांग्रेस से काफी आगे बताया गया है। सर्वे का कहना है कि बीजेपी का वोट पर्सेंट जहां 47 होगा वहीं कांग्रेस का 38। इसके अलावा अन्य पार्टियों का वोट पर्सेंट 15 होने का अनुमान लगाया गया है।
 दूसरी तरफ गुजरात चुनाव में एक विज्ञापन बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद की वजह बन गया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान के तहत एक विज्ञापन में एक कुपोषित बच्चे को उसकी मां के गोद में बैठे हुए दिखाया था। विज्ञापन का मकसद यह बताना था कि गुजरात में कुपोषण एक बड़ी समस्या है। लेकिन इस मामले में तब बड़ा मोड़ आ गया जब बीजेपी ने दावा किया कि विज्ञापन दिखाई गई तस्वीर एक ईसाई संगठन की वेबसाइट से ली गई थी,गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान प्रभारी सिद्धार्थ पटेल ने इस विवाद पर कहा, 'तस्वीर पर फोकस करने की जगह मैं मुद्दे की बात करूंगा। विज्ञापन में दिखाए गए आंकड़े सही हैं, लोगों को उन्हीं पर गौर करना चाहिए।'

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home