राजेश खन्ना ने किया था मेरा देह शोषण : अनिता
एक समाचार पत्र में अनिता आडवाणी के हवाले से बताया गया है कि उस वक्त वह न तो मानसिक रूप से और न ही शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार थी। गौरतलब है कि अनिता ने मुंबई की एक अदालत में अक्षय खन्ना, डिंपल कपाडिया, टि्वंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
अखबार के साथ अनिता ने राजेश खन्ना के साथ अपने 33 वर्षो के संबंधों का खुलासा किया है। अनिता ने कहा कि उन दोनों के बीच संबंधों की जानकारी किसी को नहीं थी। राजेश खन्ना ने अनिता से इस रिश्ते के बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया था।
उनका कहना था कि रिश्ते के उजागर होने से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। जगहंसाई की वजह से उसने कभी यह बात किसी को नहीं बताई। इन सब बातों को भुलाकर वह अपनी पढाई पूरी करने के लिए जयपुर चली गई। लेकिन जब वहां से वापस आई तो उसने राजेश खन्ना से जानना चाहा कि उन्होंने उसके साथ ऎसा क्यों किया। लेकिन राजेश खन्ना ने पिछली बातों को भुलाकर उसको अपने साथ रहने की बात कह डाली, जिसको वह नकार नहीं सकी। अनिता ने अपने और राजेश खन्ना के बीच संबंधों को सभी के सामने जग जाहिर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में हुई एक पार्टी में राजेश खन्ना ने उसको सभी के सामने चूमा था। इसके बाद उसने राजेश के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था। लेकिन शादी के मुद्दे पर राजेश खन्ना ने यह कहकर मना कर दिया कि डिंपल से तलाक ले पाना नामुमकिन है।
अनिता ने दावा किया है कि उसके कहने पर ही राजेश ने आशीर्वाद को रेनोवेट भी करवाया था। कोर्ट ने अनिता मामले में सभी को नोटिस भेजकर 27 नवंबर तक जवाब मांगा है। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों दुबई में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। स्वदेश वापसी के बाद ही अक्षय इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे। अनिता ने राजेश खन्ना के बंगले में छूटा अपना सामान भी मांगा है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। अनिता ने मांग की है कि वह लंबे वक्त तक राजेश खन्ना के साथ रही हैं और ऎसे में उन्हें उनके बंगले से बेदखल न किया जाए।
गौरतलब है कि राजेश खन्ना की मौत के एक दिन बाद ही अनिता खुलकर खन्ना परिवार के विरोध में आ गई थीं। अनिता ने परिवार पर केस दर्ज कराने की धमकी भी दी थी। इस सिलसिले में उन्होंने खन्ना परिवार को कानूनी नोटिस भी भेजा था।
साभार - महानगर टाइम्स
Labels: National

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home