खूब भा रहा है लोगो को मोदी का 3डी प्रचार
नरेन्द्र मोदी का 3डी प्रमोशन गुजरात की जनता को खूब भा रहा है स्थानीय लोगो में मोदी के 3डी भाषण को लेकर काफी उत्सुकता है बच्चे,बुजुर्गो सब सभा में पहुँच रहे है, पूर्वी अहमदाबाद के शाहपुर छेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की 3डी प्रचार सभा हुई, जहां गुजरात की जनता ने वहाँ मौजूद होकर एक बात पर मुहर लगाने की कोशिश की है कि आने वाले समय में वो मोदी को ही अपने मुक्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं ।
दूसरी तरफ बुधवार को बी जे पी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने 94 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी,सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है गुजरात के भूतपूर्व गृहमंत्री अमित शाह का, जिनके चुनाव लडऩे पर अब तक संशय बना हुआ था। उन्हें नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। सोहराब फर्जी एनकाउंटर केस में फंसे अमित शाह इन दिनों जमानत पर हैं।
Labels: National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home