Monday, 12 November 2012

कमाई के मामले में सलमान हैं नंबर-1


 कमाई के मामले में दबंग सलमान खान ने अपना सिक्का सबसे महंगा जमाया हुआ है वो किसी फिल्म में काम करने की ऑफिसियल फीस 40 तक लेते हैं और किसी ऐड के लिये 4 करोड़ तक लेते हैं और जिस हिसाब से सलमान खान के फिल्मे लगातार हिट पे हिट हो रही है उसको देखके यही लगता है की वो दिन दूर नहीं जब उनकी फीस 100 करोड़ तक पहुँच जायेगी ।
        शाहरुख़ खान- कुछ समय से शाहरुख़ खान का सितारा उतना बुलंद नहीं है जितना की पहले रहा है इस वजह से वो इस लिस्ट में दुसरे पायदान पर हैं वो अपनी फिल्मो के लिए 25-30 करोड़ तक चार्ज करते है और ऐड के लिए 2-3 करोड़ प्रति दिन के हिसाब से लेते है ।
        आमिर खान- साल में सिर्फ एक ही फिल्म बनाने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर हैं वो फिल्म के लिए 25 करोड़ तक चार्ज करते हैं और वहीँ ऐड के लिए किसी भी कंपनी को उन्हें 2.5 करोड़ देने में कोई ऐतराज़ नहीं होता ।
       अक्षय कुमार- अक्षय कुमार जो एक समय नंबर एक के पायदान पर भी थे आज वो इस लिस्ट में नंबर 4 पर हैं फिल्म में काम करने के लिए खिलाडी कुमार की ऑफिसियल फीस 20-25 करोड़ तक है और ऐड के लिए वो 1.5-2 करोड़ तक चार्ज करते हैं ।
       बॉलीवुड के सबसे गुडलुकिंग एक्टर के रूप में जाने वाले रितिक रोशन इस मुकाबले में पांचवे पायदान पर है, वो फिल्मो में काम करने का 15-20 करोड़ तक चार्ज करते हैं और ऐड के लिए वो प्रति दिन के हिसाब से 1.5 करोड़ तक चार्ज करते हैं ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home