मेरा बॉलीवुड महान
फिल्म निर्माण के आधार पर भारतीय फिल्म उद्योग विश्व में प्रथम है, यहाँ प्रति वर्ष लगभग एक हज़ार फिल्मे रिलीज़ होती हैं, जो की हालीवुड का दो गुना है । १९३१ में रिलीज़ हुई रजा हरीश चन्द्र भारत की पहली मूक फिल्म थी, इसे दादा साहेब फाल्के ने बनाया था । पहली बोलती फिल्म "आलमआरा" १४ मार्च १९३१ में रिलीज़ हुई थी और १९३१ में बनी "नूरजहाँ " भारत की पहली अंग्रेजी फिल्म थी भारत की पहली रंगीन फिल्म "किसान कन्या" पहली सिनेमास्कोप फिल्म "कागज़ के फूल" और पहली थ्री डी फिल्म "छोटा चेतन" जिसमे "उर्मिला मतोड़कर" ने काम किया था ।
१९९२ में सत्यजीत रे को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड मिला, उनके आलावा ऑस्कर पाने वाली भारतीय फ़िल्मी हस्तिया हैं- भानु अथैया (बेस्ट कास्टयूम डिजाइनर), ए.आर. रहमान (म्यूजिक कम्पोजिंग), रसुल पोकट्टी (साउंड एडिटिंग), और गुलज़ार (गीतकार लेखन) मिला है ।
शिकागो रीडरके अनुसार " मेरा नाम जोकर" ५ घंटे की फिल्म थी, बाद में काटकर उसे २५५ मिनट का किया गया,२००३ में आई फिल्म "अल.ओ.सी. कारगिल" भी मेरा नाम जोकर के बराबर समय की ही थी । मदन थीयेटर की इन्द्र सभा में अब तक के सबसे ज्यादा ६९ गाने थे, हिंदी फिल्मो में अब तक का सबसे लम्बा गाना टाईटल गीत "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" का है, इसकी अवधि २० मिनट की है।
फिल्म इतिहास में सर्वाधिक गोल्डेन जुबली मानाने का रिकॉर्ड १९७५ की शोले के नाम है, ये एक हाल में लगातार पांच साल से भी ज्यादा चली, लगातार साठ गोल्डेन जुबली मनाई और सौ हाल में एक साथ सिल्वर जुबली मनाई। ३८५ करोड़ की कमाई के साथ थ्री इडियट्स भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म के खिताब को हथियाये हुए है, २०११ में रिलीज़ हुई फिल्म रा- वन अब तक की सबसे महंगी फिल्म है, इस फिल्म का बजट १३५ करोड़ है ।
Labels: Entertainment


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home