Wednesday, 11 July 2012

ए अजनबी तेरे आने का '' शुक्रिया "

ए अजनबी तेरे आने का '' शुक्रिया "

ए अजनबी तेरे आने का'' शुक्रिया
इस रूठे हुए को मानाने का शुक्रिया |

आवारगी से नवाजा है ज़माने ने इसे
संग इसके दिल लगाने का शुक्रिया |

बहुत खामोश है जिन्दगी इसकी
संग इसके मुस्कुराने का शुक्रिया |

'मनी 'घर होते हुए भी बेघर रहा
संग इसके घर बसाने का शुक्रिया |

समझ हों के भी न समझे लोग
तेरा इसको समझ जाने का शुक्रिया |

मनीष शुक्ल

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home