Wednesday, 6 June 2012

जिन्दगी है तो जिन्दगी का साथ होना चाहिए

गर जिन्दगी है तो जिन्दगी का साथ होना चाहिए
मनी' गर आप है तो आपका एहसास होना चाहिए ।

अगर वाकई मोहब्बत से कभी कोई रिश्ता रहा है
तय है कही न कही इसका इतिहास होना चाहिए ।

मुझसे धोखे की उम्मीद कभी मत रखना वादा रहा
वादा करो मेरे विश्वास संग तेरा विश्वास होना चाहिए ।

जैसे जिन्दगी जीते है हम तुम आजकल
वादा करो रिश्ता ऐसे ही ख़ास होना चाहिए ।

गर कभी खफा हों जाये हम एक दूजे से
तो उसका हर हाल में आभास होना चाहिए ।
 
By-
Manish Shukla 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home