Tuesday, 26 June 2012

दो इस्तीफे कारण अलग अलग

आज कांग्रेस के दो मंत्रियो ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौपा , हालाँकि दोनों ही मंत्रियो का इस्तीफा देने का कारण अलग अलग था पर कमी तो हो ही गयी दो मंत्रियो की कांग्रेस के मंत्रिमंडल से ।
एक तरफ भ्रष्‍टाचार के आरोपो से घिरे हिमांचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और तत्‍कालीन केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री को इस्‍तीफा सौप  दिया। प्रधानमंत्री ने उनका इस्‍तीफा मंजूर कर लिया गया है। वीरभद्र सिंह लघु और कुटीर मंत्री थे। सोमवार को वीरभद्र सिंह और उनकी उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ शिमला की अदालत ने आरोप तय किया था। वही दूसरी तरफ कांग्रेस के कद्दावर नेता और वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। आज से उनकी नई यात्रा की शुरूआत हो गयी है। 28 जून को प्रणव राष्‍ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगे। प्रणव दादा की राजनीतिक पारी औपचारिक रूप से आज से खत्‍म हो गयी है। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि 40 साल की राजनीति छोड़कर दुख हो रहा है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home