Saturday, 23 June 2012

नेता उठते हैं लाभ जनता पातीहै खाक


   आम लोगो से महंगाई के मुद्दे पर सहानभूति जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ने वाले नेता, आम आदमी से ज्यादा सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं जनता को महंगाई से थोड़ी रहत देने के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर जो सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे हैं उनका सबसे ज्यादा लाभ तो नेता ही उठा रहे हैं रसोई गैस सिलेंडर का हिसाब देखने के लिए तीन तेल कंपनियों ने जब ट्रांसपरेंसी पोर्टल ज़ारी किया तो यह बात सामने आयी की देश की राजधानी दिल्ली में ही इस सुविधा का लाभ उठाने वाले मंत्रियों की संख्या चौकाने वाली है  
             आकड़े बताते है की उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के निवास पर १७१ सब्सिडी सिलेंडर इस्तेमाल हुए, विदेश मंत्री परणीत कौर के द्वारा १६१,उत्तराखंड सीएम विजय बहुगुणा ने ८३, बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ८०, पूर्व मंत्री एमएस गिल ७९, उधोगपति नविन जिंदल ३६९, तेल मंत्री जयपाल रेड्डी २६ सिलेंडरों के बेपरवाह इस्तमाल का लुफ्त उठा रहे हैं 
             तो अब सवाल ये उठता है की जनता भलाई के लिए खुद को हर वक़्त कर्मठ बताने वाले नेता जब खुद ही जनता के पेट पर लात मरने के नये-नये उपाय निकाल लेते है तो बेचारी जनता के बारे में कौन सोंचेगा 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home