कौन बनेगा राष्ट्रपति ?
राष्ट्रपति चुनाव की तारिख तो तय कर दी गयी पर अभी तक राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं तय किया जा सका । जहाँ कांग्रेस प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति को बनाना चाहती है वही टी ऍम सी और स-पा प्रणब मुखर्जी के पक्ष में नहीं है , इन दोनों ही सहयोगी पार्टियों की पहली पसंद कलाम और दूसरी पसंद मनमोहन सिंह है , पर अब तक की स्तिथि को देखते हुए ये कहा जा सकता है की कांग्रेस कलाम को राष्ट्रपति बनाने के पक्ष में नहीं है , अगर इस हिसाब से देखा जाये तो मनमोहन सिंह का राष्ट्रपति बनना तय है पर अगर मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाता है तो प्रधानमंत्री का पद कौन भरेगा , मनमोहन के बाद सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री के लिए राहुल गाँधी का आता है , और स पा के मंत्री आज़म खान ने राहुल गाँधी के नाम पर अभी से समर्थन भी कर दिया , और अगर यही बात है तो क्या ये कांग्रेस का खेल है जो चुनाव की तारिख तय होने के बाद भी उम्मीदवार के नाम पर आम सहमती नहीं बन पाई है ।
Labels: National


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home