Tuesday, 26 June 2012

भारत में लांच होगा 4,999 रुपए का लैपटॉप

अभी तक आकाश को दुनिया का सबसे सस्‍ता टैबलेट कहा जाता था मगर अब दुनिया का सबसे सस्‍ता लैपटॉप भी भारत में आने वाला है। जिसकी कीमत मात्र 4,999 रुपए होगी। हो सकता है आपको इस बात में यकीन न हो मगर ब्रिटेन के प्रतिष्ठित लैपटॉप ब्रांड ‘एसीआई’ ने यह कारनामा कर दिखाया है।
कंपनी के अनुसार इसे जून तक भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। एलाइड इंडिया कंप्यूटर्स के मैनेजिंग डायरेक्‍टर हीरजी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया नये लैपटॉप में 10 इंच स्‍क्रीन दी गई है वहीं विंडो प्‍लेटफार्म में रन करने वाला यह अभी तक का सबसे सस्‍ता लैपटॉप है।
उन्‍होंने जानकारी दी इसके अलावा बजट लैपटॉप की रेंज में 9,999 का लैपटॉप भी लांच किया जाएगा। नए एलाइड लैपटॉप को चीन से मैन्‍यूफैक्‍चर किया जाएगा। इतना ही नहीं 19,999 रुपए की रेंज में इंटल आई3 सीपीयू से लैस लैपटॉप बाजार में उतारा जाएगा।
इतनी कम कीमत के सवाल पर उन्‍होंने बताया लैपटॉप में काफी कम मार्जिन रखा गया है जिसकी वजह से इसकी कीमत काफी कम है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home