Sunday, 27 May 2012

IPL और इसकी मर्यादा

 IPL इस समय प्रसिद्धी के उस मक़ाम पर है जहाँ  क्रिकेट का हर प्रेमी उसे पूजा  की तरह पूजता है मगर वही दूसरी तरफ कुछ जानकारों और इस खेल की बारीकियो को करीब से समझने वालो का कहना है की IPL क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बुरा संकेत भी हो सकता है तो अब सवाल यह उठता है की क्या सच में IPL , क्रिकेट की मर्यादा को गिरा रहा है
       हालिया विवादों को देख कर कही न कही तो ये लगता है की IPL में क्रिकेट में मर्यादाओ का हनन हो रहा है क्रिकेट हमेशा से ही जेंतेलमेंस  गेम कहा गया है मगर जिस तरह से IPL -5 विवादों में घिरा रहा है उससे तो ये लगता है की पैसा कमाने की होड़ में BCCI ने इस खेल की मर्यादा को ताक पर रख दिया है
                       ये माना जा सकता है की युवा प्रतिभा  को निखारने के लिए IPL एक बेहतरीन जरिया है मगर इस जरिये का इस्तेमाल अगर पूरी सकारात्मकता के साथ किया जाये तो निश्चित ही भविष्य में इस से निकले हुए खिलाडी एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ सकते है

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home